It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शिव सगस विकास समिति ने किया गोमाता के रेडियम बेल्ट का विमोचन
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शिव सगस विकास समिति रूपनगर के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में गोमाता के लिए रेडियम बेल्ट का विमोचन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सडक़ों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को रात्रि के समय दृश्य बनाकर सडक़ दुर्घटनाओं को रोकना है। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि इन रेडियम बेल्टों को निराश्रित गोवंश के गले में पहनाया जाएगा, जिससे अंधेरे और धुंध के समय वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं में कमी आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सज्जन सिंह दाता एवं गांधीनगर थाना अधिकारी पुष्पा कसौटियां उपस्थित रहीं। साथ ही नवनियुक्त बार काउंसिल अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, दाधीच समाज मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी, महामंत्री सत्यदेव जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी, ओम मिश्रा एवं महेंद्र सिंह पुरावत का स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष राकेश पालीवाल ने बताया कि यह अभियान जनहित में निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक निराश्रित पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाई जाएगी। कार्यक्रम में सचिव वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संरक्षक रामलाल सुथार, राजेंद्र पालावत, उपाध्यक्ष गणपत सिंह सहित सदस्यगण शांतिलाल सुथार, ओंकार सिंह, कैलाश, कुंजबिहारी, अतुल शर्मा, नारायण दाधीच, रवि नामा, नीरज तिवाड़ी, श्रवण सिंह, सुमेर सिंह दाता, शंभु दहिया एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा एवं गो-संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे