It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रॉयल एनफील्ड शोरूम से 24 लाख रुपए डकारे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के पुर रोड स्थित रॉयल एनफील्ड बाइक शोरूम में मैनेजर के पद पर रहते हुए लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राहकों से मिली राशि को शोरूम के खाते में जमा कराने के बजाय सीधे अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया था।
प्रताप नगर थाना सीआई राजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रवण किलोडिय़ा (निवासी डीडवाना-कुचामन) जुलाई 2024 में शोरूम पर नियुक्त हुआ था। नियुक्ति के कुछ समय बाद ही उसने हेराफेरी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि उसने अलग-अलग समय पर ग्राहकों से 10 लाख और 14 लाख रुपए, यानी कुल 24 लाख रुपए सीधे खुद के खाते में डाल लिए थे। करीब सात-आठ महीने पहले शोरूम प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि गबन की गई राशि की रिकवरी और अन्य संभावित धोखाधड़ी का पता लगाया जा सके।

अन्य सम्बंधित खबरे