It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कार की टक्कर से बिहार के युवक समेत दो की मौत
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सडक़ हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक युवक बिहार का रहने वाला था, जो यहां मजदूरी के लिए आया था। पहला हादसा मांडल थाना क्षेत्र के भगवानपुरा रोड पर हुआ। सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद (38) पुत्र उमा राउत, निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार), रात को पैदल ही होटल पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू कार ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा गंगापुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां कालूराम दरोगा नामक युवक सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सडक़ हादसों के बढ़ते आंकड़ों ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों की पालना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे