It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जहरीली वस्तु के सेवन से युवक की मौत, गांव में शोक
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। रायला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान कमलेश जीनगर (पुत्र देवकरण जीनगर) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रविवार को कमलेश ने किसी अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआई गुलाब नबी खां मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। मृतक के भाई प्रवीण जीनगर की रिपोर्ट पर रायला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने जहरीली वस्तु किन कारणों से खाई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। 

अन्य सम्बंधित खबरे