
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के बडलियास थाना क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय एक महिला की अचानक तबीयत बिगडऩे और गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदगढ़ निवासी काली (35), पत्नी रतन भील, सुबह अपने घर पर सामान्य कामकाज कर रही थी। तभी अचानक उसे तेज चक्कर आए और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे तुरंत अचेत अवस्था में पहले बडलियास के स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक गोपाललाल मीणा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला साइलेंट अटैक का लग रहा है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। अचानक हुई इस मौत से परिवार में गहरा दुख व्याप्त है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41