
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। बागोर थाना पुलिस ने कोठारी नदी क्षेत्र में चल रहे अवैध बजरी दोहन पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए भारी मात्रा में मशीनरी और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। डीएसपी माधव उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में कोठारी नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू मिट्टी (बजरी) का उठाव किया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर बजरी से भरे ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल मुख्य सरगनाओं और अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। आने वाले दिनों में खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान और तेज होने की संभावना है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41