
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। अजमेर रोड स्थित अंसल सुशांत सिटी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर हो रहे अवैध कब्जे और सडक़ से छेड़छाड़ को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को ‘अंसल रेजिडेंट संघर्ष समिति’ के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति ने ज्ञापन में बताया कि गेट नंबर-1 की मुख्य सडक़ पिछले 21 वर्षों से सार्वजनिक आवागमन के लिए उपयोग में ली जा रही है, लेकिन अब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। सडक़ को कई स्थानों पर खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। निवासियों ने आरोप लगाया कि यह सब अंसल प्रबंधन की मिलीभगत से किया जा रहा है। कॉलोनी के प्रवेश द्वार के पिलर्स, जिन्हें विज्ञापन में दर्शाकर प्लॉट बेचे गए थे, अब उन्हीं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जबकि अंसल प्रॉपर्टी वर्तमान में दिवालिया (ष्टढ्ढक्रक्क) प्रक्रिया में है, इसके बावजूद अवैध गतिविधियां जारी हैं। समिति ने बताया कि इस मामले में उच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति (स्टेटस क्वो) के आदेश भी दिए जा चुके हैं, फिर भी उनका उल्लंघन किया जा रहा है। निवासियों ने मुख्य सडक़ से अवैध कब्जा हटाने, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय संयोजक हेमेन्द्र सिंह राणावत, सह-संयोजक शैलेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41