It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई
By Lokjeewan Daily - 12-08-2026

जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और क्लीन मोबिलिटी की सोच के तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने के साथ शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा- बिना धुएं और कम शोर के चलने वाली ये बसें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मंगलवार को राजस्थान के 8 शहरों में एक साथ 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया। इनमें जयपुर के लिए 16 ई-बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन से शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

-बसों के संचालन से शहरी परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अन्य सम्बंधित खबरे