It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नशामुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान के तहत बनाई मानव श्रृंखला
By Lokjeewan Daily - 24-06-2026

राजसमंद लोकजीवन।  कलक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में नशामुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान के अंतर्गत जन-जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में संचालित अभियान के तहत  100 फीट रोड अम्बेडकर सर्कल से शहीद स्मारक तक मानव श्रृंखला का निर्माण कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं समाज पर पडऩे वाले इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन राजसमंद के लाइन ऑफिसर  कानसिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, यातायात शाखा के अधिकारी-कर्मचारी एवं यातायात जाब्ता सहित पुलिस विभाग के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी राजसमंद पन्नालाल मेनारिया एवं कानसिंह ने उपस्थित कार्मिकों एवं नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इस दौरान राजसमंद पुलिस द्वारा उपस्थित नागरिको को शपथ दिलाई गयी एवं आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु राजसमंद पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे