
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिले की कुंभलगढ़ पंचायत समिति की अंटालिया ग्राम पंचायत के जरडाया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुंवारिया निवासी गोविंद गुर्जर आंगनबाड़ी केंद्र के नाम छोड़ी गई सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे अपनी निजी भूमि में मिलाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी निजी भूमि की बाउंड्री वॉल तोडक़र उसे आगे बढ़ाने की कोशिश की है। ग्रामीण चुन्नीलाल और भगाराम ने बताया कि सरकारी भूमि पर लगातार जेसीबी चलाकर जमीन का स्वरूप बदला जा रहा है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आरक्षित भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी के नाम दर्ज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58