It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नाथद्वारा की बेटियों ने तैराकी में लहराया परचम, चार स्वर्ण पदक जीतकर किया प्रदेश के लिए क्वालिफाई
By Lokjeewan Daily - 25-06-2026

नाथद्वारा लोकजीवन। प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा की दो होनहार छात्राओं ने जिला स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। दोनों खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। नगर की छात्रा माद्री आशीष कुमार सिंह ने फ्री स्टाइल स्पर्धा के 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं पोषित ध्रुव माली ने बैक स्ट्रोक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
जिला स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता कांकरोली स्थित मेवाड़ क्लब के तरणताल में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 2 जुलाई से उदयपुर के खेलगांव में होगा, जहां दोनों खिलाड़ी राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्राएं अपनी सफलता के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर करीब चार घंटे नियमित तैराकी अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि से नाथद्वारा सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

अन्य सम्बंधित खबरे