It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

43,500 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में वीडीओ और प्रशासक पर एसीबी में मुकदमा दर्ज
By Lokjeewan Daily - 05-08-2026

राजसमंद लोकजीवन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत तासोल के ग्राम विकास अधिकारी करण सिंह राव और सरपंच (प्रशासक) भंवरलाल सरगरा के खिलाफ 43,500 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक के तहत मामला दर्ज किया है। राजसमंद एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि तासोल स्थित उसके बाड़े का पट्टा बनाने की एवज में दोनों अधिकारी 43,500 रुपये की रिश्वत मांगते हुए लगातार परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी राजसमंद के प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकडऩे के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई, लेकिन कार्रवाई की भनक लग जाने के कारण ट्रैप सफल नहीं हो सका। इसके बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण संख्या 218/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। मामले की जांच एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में जारी है।

अन्य सम्बंधित खबरे