
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। राजसमंद जिले के नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के सिसोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक बेटे द्वारा अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पहले प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, बाद में उन्हें नाथद्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सिसोदा निवासी राधेश्याम सोनी और उनके पुत्र दिनेश सोनी के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम सोनी ने पुत्र की कथित असामाजिक गतिविधियों से नाराज होकर उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिनेश सोनी करीब सात अन्य लोगों के साथ अपने पिता राधेश्याम सोनी के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल राधेश्याम सोनी का आरोप है कि उन्होंने पूर्व में भी पुत्र दिनेश सोनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपित के हौसले बढ़ गए और उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22