It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राणा राज सिंह मंडल की मासिक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर बनी रणनीति
By Lokjeewan Daily - 08-08-2026

राजसमंद लोकजीवन। राणा राज सिंह मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक मुंडोल ग्राम स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर के पवित्र प्रांगण में मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संत श्री रविदास जी की 650वीं जयंती, घर-घर तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त अखंड भारत दिवस तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर भी मंथन हुआ। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बब्बर सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा, राजसमंद विधानसभा प्रवासी प्रभारी प्रकाश अहीर, पूर्व जिला महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण पालीवाल, जिला प्रवक्ता नर्मदा शंकर पालीवाल, मदन सिंह राठौड़, माधो सिंह, भावेश सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने किया।

अन्य सम्बंधित खबरे