
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
टोक्यो । जापान की सोमवार को शक्तिशाली तूफान 'डुजुआन' का अलर्ट जारी किया गया। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया एक बड़ा और शक्तिशाली तूफान 'डुजुआन' देश के पूर्वी प्रशांत तट की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से भारी बारिश, तेज हवाएं, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे, तूफान 'डुजुआन' टोक्यो के पास इजू द्वीप समूह के हाचिजो द्वीप से करीब 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। यह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, तूफान के केंद्र में वायुमंडलीय दबाव 960 हेक्टोपास्कल था और इसके साथ हवा के झोंकों की अधिकतम रफ्तार 198 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।
यह इस साल जापान के आसपास बनने वाला 25वां तूफान है। इसके सोमवार शाम से देर रात के बीच टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रीफेक्चर के बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजरने की संभावना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार सुबह तक पूर्वी जापान के कांटो-कोशिन और मध्य जापान के तोकाई इलाके में भारी बारिश शुरू हो चुकी थी।
चिबा के कई शहरों में सड़कों पर पानी भरने की खबरें मिली हैं। जेएमए ने प्रीफेक्चर के कुछ हिस्सों के लिए लेवल-4 भूस्खलन अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम एजेंसी ने मंगलवार सुबह 6 बजे तक के 24 घंटों में तोकाई इलाके में 350 मिलीमीटर तक, कांतो और इजू द्वीप समूह में 300 मिलीमीटर तक और उत्तर-पूर्वी जापान के तोहोकू इलाके में 200 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान लगाया है।
तूफान ऐसे समय जापान के करीब पहुंच रहा है, जब देश में पांच दिनों की छुट्टियों का दौर चल रहा है। लोगों से कहा गया है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें और जरूरी सावधानी बरतें। बहुत खराब मौसम होने की स्थिति में लोगों को अपनी यात्रा या दूसरी योजनाओं का समय बदलने पर भी विचार करने की सलाह दी गई है।
तूफान की वजह से यातायात पर भी असर पड़ा है। कुछ हाईवे के हिस्सों को बंद करना पड़ा है। सोमवार दोपहर टोक्यो और पश्चिमी जापान को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाओं में देरी या उन्हें रद्द किए जाने की भी आशंका है।
इससे पहले अगस्त में तूफान चान-होम ने पूर्वी जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर में दस्तक दी थी।
'जिजी प्रेस' ने फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से बताया था कि उस तूफान में सात लोगों को मामूली चोटें आई थीं। इनमें उत्तर-पूर्वी जापान के इवाते प्रीफेक्चर में दो, इबाराकी प्रीफेक्चर में चार और टोक्यो के पास स्थित तोचिगी प्रीफेक्चर में एक व्यक्ति घायल हुआ था।
राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर जापानी पर्यटकों की नजर . . .
2026-09-26 17:19:20
प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी . . .
2026-09-24 13:05:30
जयपुर के दौलतपुरा इलाके में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी . . .
2026-09-24 12:58:55
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग . . .
2026-09-26 17:11:53
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू . . .
2026-09-26 17:08:56
एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिव . . .
2026-09-24 13:15:21