
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना की तीसरी उच्चाधिकार समिति की बैठक गुरुवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में फ्रांस की विकास एजेंसी एएफडी के सहयोग से संचालित परियोजना के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई और वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के परिणाम आमजन तक स्पष्ट रूप से पहुंचें।
उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत ऐसे मॉडल विकसित किए जाएं, जो हरित आवरण में वृद्धि, भूजल स्तर सुधार और स्थानीय लोगों की आजीविका में सकारात्मक बदलाव के उदाहरण बन सकें। सफल परियोजनाओं को प्रेरणादायक मॉडल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने हितग्राहकों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन स्थानीय आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यान में रखकर किया जाए। इससे परियोजनाओं की प्रभावशीलता और स्वीकार्यता दोनों बढ़ेंगी।
बैठक में पौधारोपण और चारागाह विकास कार्यों के लिए स्थानीय एवं क्षेत्र विशेष के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही उच्च घनत्व वाले हरित क्षेत्रों के विकास, बड़ी नर्सरियों की स्थापना और उन्नत पौधों के रोपण को बढ़ावा देने की बात कही गई।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58