
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर।पश्चिमी राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला उस समय संदिग्ध हो गया, जब डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के करीब चार घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित सुसाइड नोट पोस्ट हुआ। साध्वी को बुधवार शाम करीब 5:30 बजे उनके पिता और एक युवक निजी कार से जोधपुर के पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।एसीपी (वेस्ट) छवि शर्मा ने बताया कि साध्वी के शव को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन बोरानाडा स्थित आश्रम ले गए। बाद में पुलिस ने शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाया। डॉक्टरों के अनुसार साध्वी के शरीर में कोई हलचल नहीं थी और उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साध्वी को बुखार था और आश्रम में एक कंपाउंडर से इंजेक्शन लगवाया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41