शरद पूर्णिमा पर खुले आसमान में खीर रखने की परंपरा, 25 अक्टूबर को 16 कलाओं में चंद्रमा
पूरे साल में आने वाली सभी पूर्णिमा तिथि में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसको कई दूसरे नामों जैसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।
इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है और चंद्रमा की रोशनी में खुले आसमान के नीचे खीर रखने का महत्व है। वहीं शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव धरती पर विचरण के लिए आते हैं।
वैदिक पंचांग के मुताबिक अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर की सुबह 11:55 मिनट पर शुरू होगा। वहीं 26 अक्टूबर की सुबह 09:41 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं उदयातिथि के हिसाब से 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। वहीं 25 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय शाम 05:40 मिनट पर होगा।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। कोजागरी परंपरा में रात को जागकर मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
शरद पूर्णिमा की सबसे प्रसिद्ध परंपराओं में से एक दूध और चावल से बनी खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों में अमृत जैसा गुण होता है। इस कारण खीर को चांद की रोशनी में रखकर दूसरे दिन इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
और भी धर्म-कर्म की खबरें
और देखें
24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक चित्रा नक्षत्र में शुक्र, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
एक घंटा पहले
नवरात्रि का छठा दिन आज: मां कात्यायनी की पूजा से जुड़ी विधि, मंत्र और भोग जानें
16 अक्टूबर 2026
नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से जुड़ी मान्यताएं
14 अक्टूबर 2026
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
12 अक्टूबर 2026
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
05 अक्टूबर 2026
अक्टूबर माह में बदलेगी 2 ग्रहों की चाल, वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे शुक्र और बुध
02 अक्टूबर 2026