काशीपुरी पीएचसी में जर्जर छत का प्लास्टर और पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा
अस्पताल को ही इलाज की दरकार, मरीजों की जान जोखिम में
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के काशीपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की जर्जर इमारत कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
अस्पताल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पर्ची काउंटर के ऊपर की छत की पट्टी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय वहां खड़े मरीज बाल-बाल बच गए, वरना कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों और मरीजों के अनुसार, जिस जगह छत का मलबा और पट्टी गिरी है, वहां रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लगती हैं। इस काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए आने वाले लोगों में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इस घटना के बाद से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में भारी सहम और डर का माहौल है।
समाजसेवी छीतर मल गेंगट ने चिंता जताते हुए बताया कि यह अस्पताल गरीब बस्तियों और आम जनता के लिए स्वास्थ्य का बड़ा सहारा है, जहां हर रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन भवन की जर्जर हालत के कारण यहां आने वाले हर शख्स की जान पर हर पल खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते इस जर्जर भवन की मरम्मत या सुदृढ़ीकरण नहीं कराया गया, तो कभी भी कोई भीषण दुर्घटना घट सकती है।
तत्काल पीएचसी की मरम्मत कराने की मांग
घटना के बाद समाजसेवी छीतर मल गेंगट ने स्थानीय विधायक अशोक कुमार कोठारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस गंभीर मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए अपील की है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार किए बिना अतिशीघ्र पीएचसी भवन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि मरीजों और अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित माहौल मिल सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गांवों में आज चुन रहे ‘मुखिया’, दोपहर 12 बजे तक 41.31 प्रतिशत वोटिंग, फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
एक घंटा पहले
प्रभु श्रीराम के करुण विलाप से नम हुईं आंखें, राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला
एक घंटा पहले
खाद्य सुरक्षा टीम ने रायला में 240 किलो मिठाई, रसगुल्ले, नमकीन व चाशनी करवाई नष्ट
एक घंटा पहले
बड़ला चौराहे पर टला बड़ा हादसा, मिष्ठान भंडार में गैस लीकेज से भडक़ी आग
एक घंटा पहले
मानसरोवर झील की सैर बनी जानलेवा: नाव असंतुलित होने से युवक डूबा
एक घंटा पहले
326 सरपंचों व 2872 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल, वोटिंग कल
20 घंटे पहले