मानसरोवर झील की सैर बनी जानलेवा: नाव असंतुलित होने से युवक डूबा
भीलवाड़ा LOKJEEWAN। शहर की मानसरोवर झील में घूमने का शौक एक 27 वर्षीय युवक के लिए काल बन गया। झील के बीचों-बीच नाव का संतुलन बिगडऩे से वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रताप नगर थाने के हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह ने जानकारी दी कि न्यू पटेलनगर सेक्टर-9 निवासी शिवम सिंह राजपूत (27) पुत्र अनिल सिंह राजपूत शुक्रवार दोपहर मानसरोवर झील पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवम झील के किनारे खड़ी एक नाव में बैठकर उसे खेकर बीच तक ले गए थे, तभी अचानक नाव अनसंतुलित होकर पलट गई।डूबने के दौरान शिवम ने कुछ देर तैरकर खुद को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन झील का किनारा काफी दूर होने के कारण वह थक गए और हिम्मत हार गए। घटना की सूचना मिलने पर नीलेश कुमार नामक युवक तुरंत झील पर पहुंचे और पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि मृतक शिवम बेरोजगार थे और पिछले दो महीनों से घर भी नहीं गए थे। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यह दर्दनाक हादसा हमें यह चेतावनी देता है कि जल स्रोतों में सुरक्षा उपायों के बिना उतरना या अकेले नाव चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार के युवा को हमेशा के लिए छीन लिया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गांवों में आज चुन रहे ‘मुखिया’, दोपहर 12 बजे तक 41.31 प्रतिशत वोटिंग, फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
32 मिनट पहले
काशीपुरी पीएचसी में जर्जर छत का प्लास्टर और पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा
34 मिनट पहले
प्रभु श्रीराम के करुण विलाप से नम हुईं आंखें, राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला
56 मिनट पहले
खाद्य सुरक्षा टीम ने रायला में 240 किलो मिठाई, रसगुल्ले, नमकीन व चाशनी करवाई नष्ट
57 मिनट पहले
बड़ला चौराहे पर टला बड़ा हादसा, मिष्ठान भंडार में गैस लीकेज से भडक़ी आग
59 मिनट पहले
326 सरपंचों व 2872 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल, वोटिंग कल
20 घंटे पहले