वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप :सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई,आज से मुकाबले
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।
शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो रही चैंपियनशिप में अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सुजीत कलकल भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65Kg फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। अंतिम की जगह 53 किग्रा महिला वर्ग में निशू और अमन की जगह 57 Kg पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में राहुल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पहले हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के विजेताओं के बीच अंतिम ट्रायल कराने का फैसला किया था। हालांकि, अमन और अंतिम ने ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया।
एशियन गेम्स में 53 Kg वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा के बजाय 55 Kg वर्ग के ट्रायल में उतरने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया। उनकी जगह अब निशू 53 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
और भी खेल की खबरें
और देखें
पैरा एशियन गेम्स में भारत को दिन का दूसरा गोल्ड:शीतल-तोमर ने आर्चरी में दिलाया
22 अक्टूबर 2026
वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में भी बैठना होगा प्लेइंग 11 से बाहर
21 अक्टूबर 2026
धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी
08 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे
08 अक्टूबर 2026
हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी
07 अक्टूबर 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज: 'गोल्डन डक' पर आउट हुए विराट कोहली
03 अक्टूबर 2026