मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 03 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
  • आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा
  • पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
मनोरंजन

गाने की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

ल

लोकजीवन संवाददाता

02 नवम्बर 2026, 01:11 PM 2 मिनट में पढ़ें

गाने की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह देर रात जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर वह कैजुअल लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने अपने फैंस की फरमाइश पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

बतादें, अक्षरा सिंह जयपुर में अपने नए गाने की शूटिंग के लिए आई हैं। इस गाने का निर्देशन अमन प्रजापत कर रहे हैं, वहीं सौरभ प्रजापत भी इसके निर्माण से जुड़े हैं। गाने की शूटिंग जयपुर की अलग-अलग लोकेशन पर की जाएगी।

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी, जिसमें वह रवि किशन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, ‘सौगंध गंगा मैया के’, ‘दिलेर’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे वह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

अक्षरा सिंह की पहचान सिर्फ अभिनेत्री के तौर पर नहीं है। वह गायिका के रूप में भी सक्रिय हैं और उनके कई भोजपुरी गाने दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए हैं।

‘बोलत चलत बम बम बम’, ‘होली हिंदुस्तान के’, ‘कॉल करे क्या’ और ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ जैसे गानों से उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वर्ष 2021 में उन्होंने ‘हुजूर’ नाम से अपना म्यूजिक एल्बम भी जारी किया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें