मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 03 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
  • आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा
  • पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
राजस्थान

जल जीवन मिशन2.0पर केंद्र से मुख्य सचिव की सकारात्मक चर्चा

ल

लोकजीवन संवाददाता

02 नवम्बर 2026, 01:27 PM 1 मिनट में पढ़ें

जल जीवन मिशन2.0पर केंद्र से मुख्य सचिव की सकारात्मक चर्चा

दिल्ली /जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के. मीना से मुलाकात की। सीजीओ परिसर में हुई बैठक में राजस्थान में जल जीवन मिशन 2.0 से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने मिशन के तहत राजस्थान से संबंधित योजनाओं के आंकड़ों का समय पर मिलान करने तथा प्रदेश के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि समय पर जारी करने का विषय रखा। योजनावार आंकड़ों के समन्वय के लिए राज्य की ओर से प्रस्तुत समेकित प्रस्ताव से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जल जीवन मिशन 1.0 और 2.0 के बीच मार्च 2024 से मार्च 2026 की अवधि में हुए व्यय से संबंधित राशि जारी करने पर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने राजस्थान के जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा को सकारात्मक बताया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें