मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
राजस्थान

ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत: मिशलिन ने लॉन्च किया एक्स मल्टी एनर्जी जेड 2 टायर

-  ईंधन खपत घटेगी और बढ़ेगा मुनाफा  - 1 नवंबर से देशभर में मिलेगा टायर

ल

लोकजीवन संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 12:47 PM 2 मिनट में पढ़ें

ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत: मिशलिन ने लॉन्च किया एक्स मल्टी एनर्जी जेड 2 टायर

 जयपुर लोकजीवन न्यूज। ट्रक एवं बस संचालन से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए ईंधन और टायरों का खर्च सीधे उनके मुनाफे और संचालन लागत को प्रभावित करता है। ऐसे में कम ईंधन खपत, बेहतर सुरक्षा और लंबी उम्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख टायर निर्माता कंपनी मिशलिन ने अपना नया एक्स मल्टी एनर्जी जेड2 टायर भारतीय बाजार में उतारा है। चेन्नई स्थित संयंत्र में निर्मित यह नया टायर 1 नवंबर से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
भारतीय सडक़ों के अनुरूप डिजाइन

मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने बताया कि कंपनी ने भारतीय सडक़ों की जमीनी परिस्थितियों और भारी यातायात को गहनता से परखने के बाद इस टायर को विकसित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य फ्लीट ऑपरेटरों को ईंधन बचाने, परिचालन खर्च घटाने और प्रति किलोमीटर बेहतर कमाई करने में मदद पहुंचाना है। कंपनी के तकनीकी परीक्षणों के अनुसार 295/80 22.5 साइज का टायर बाजार के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 6 प्रतिशत तक तथा 295/90 20 साइज का टायर 13 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करता है। इससे ट्रांसपोर्टरों के कुल मुनाफे में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है।
25 प्रतिशत अधिक चलेगी उम्र, गीली सडक़ों पर मजबूत पकड़
यह नया टायर अन्य प्रमुख ब्रांडों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक अधिक माइलेज (उम्र) देता है। इसमें प्रयुक्त ड्यूराकोर तकनीक टायर को आंतरिक मजबूती देती है, जिससे बार-बार बदलने और रखरखाव का झंझट घटता है। इसका सडक़ संपर्क क्षेत्र (कॉन्टैक्ट एरिया) भी 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है, जिससे सूखी व गीली दोनों तरह की सडक़ों पर वाहनों की ब्रेकिंग और ग्रिप मजबूत रहती है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इसमें 30 प्रतिशत पुनर्चक्रण योग्य (रीसाइकल्ड) सामग्री का उपयोग हुआ है। यह टायर कंपनी के टायर्स एंड सर्विस स्टोर्स और 300 से अधिक अधिकृत डीलरों के पास उपलब्ध रहेगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें