मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस

- जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन दिन में मांगा जवाब

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 02:49 PM 2 मिनट में पढ़ें

तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/ पंचायत आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने 11 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले आठ तथा प्रशिक्षण में उपस्थित होने के बावजूद मतदान दल के साथ जाने से इनकार करने वाले तीन कार्मिक शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संधू ने बताया कि 27 अक्टूबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भीलवाड़ा में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में संबंधित कार्मिक अनुपस्थित रहे अथवा प्रशिक्षण में उपस्थित होने के बाद भी मतदान दल के साथ जाने से इनकार कर दिया। इन कार्मिकों की नियुक्ति विभिन्न मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी (पी.ओ.) के पद पर की गई थी। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील राजकीय कार्य के प्रति इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर संतोषजनक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये नहीं आए प्रशिक्षण में
- परविंदर सिंह चुण्डावत, वरिष्ठ सहायक, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, हमीरगढ़।
- शिवलाल जाट, अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नरसिंहगढ़, जहाजपुर।
- विनोद कुमार गर्ग, अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बरनाटिया, हमीरगढ़।
- उगराज सिंह पुरावत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जल संसाधन उपखंड-द्वितीय, मांडलगढ़।
- सत्यदेव देराश्री, कनिष्ठ सहायक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड बनेड़ा।
- सत्यनारायण भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लुहारिया।
- नारायण लाल माली, कनिष्ठ सहायक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड मांडलगढ़।
- राम प्रसाद मीणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगुनगर, जहाजपुर।

ये नहीं गए मतदान दल के साथ
- चैतन्य प्रकाश ओझा, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिलिया कलां, हमीरगढ़।
- मोहम्मद हुसैन खान, अध्यापक, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, मांडल।
- कालू राम जाट, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि विस्तार, भीलवाड़ा

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें