मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा

- रोडवेज की दिवाली तैयारी: 5 से 16 नवंबर तक विशेष चेकिंग अभियान

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 02:47 PM 2 मिनट में पढ़ें

बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज /दीपावली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) अपनीकमाई बढ़ाने के लिए बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर शिकंजा कसेगा। चेक पोस्ट के जरिये निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय चीफ मैनेजर  को दी गई है। 5 से 16 नवंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई गई है।
रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात विनोद पुरोहित ने सभी चीफ मैनेजरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को दीपावली पर्व के दौरान लगभग समस्त मार्गों पर अतिरिक्त यात्रीभार उपलब्ध रहता है, जिसे देखते हुए वाहनों का संचालन प्रभावी रूप से किया जाए ताकि निगम के बढ़ते व्यय की अनुपातिक रूप से पूर्ति की जा सके।

बिना टिकट यात्रा पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विभिन्न मार्गों पर 5 से 16 नवंबर तक विशेष चैक-पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। चीफ मैनेजर चैक-पोस्ट का निरीक्षण करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी यात्री बिना टिकट यात्रा न करे। संबंधित चीफ मैनेजर अपने आगार क्षेत्र के आरटीओ, डीटीओ और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर अवैध वाहन संचालन पर कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे।
सभी यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालयों से टिकट लेने के उपरांत ही बसों का प्रस्थान सुनिश्चित किया जाएगा। बुकिंग क्लर्कों के पास पर्याप्त संख्या में टिकट उपलब्ध रहेंगे। चालक, परिचालक और निरीक्षक अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करेंगे। वाहनों का समुचित रखरखाव किया जाएगा ताकि वे समय पर प्रस्थान करें और ब्रेकडाउन नहीं हो।  इस विशेष प्रबंध से एक ओर जहां यात्रियों को दीपावली पर सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें