मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज

- एक में चल रहा था प्राइवेट बैंक, नगर निगम की कार्रवाई से खलबली

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 02:45 PM 2 मिनट में पढ़ें

अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज

भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/ नगर निगम ने शहर में आज अल सुबह अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। चार बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सीज कर दिए। एक कॉम्प्लेक्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी चल रहा था। सभी परिसरों के मेन गेट पर ताले लगाकर नोटिस चस्पा कर दिए। निगम की इस कार्रवाई से अन्य अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई।
नगर निगम कमिश्नर कमल सिंह यादव के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक शाखा के प्रभारी सहायक अभियंता मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सीएसआई संजय खोखर सहित टीम आज सुबह सात बजे गांधीनगर में राकेश सुतरिया के कॉम्पलेक्स पर पहुंची और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम २००९ की धारा १९४/७ के तहत सीजिंग कार्रवाई की। इसके मेन गेट पर निगम ने ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच चलती है। सीज होने से बैंकिंग गतिविधियां भी बंद हो गई।

इसके बाद टीम सिंधुनगर में निरंकारी भवन के पास अनिल कुमार पेसवानी के कॉम्पलेक्स को सीज किया। फिर निगम के निशाने पर रहा शास्त्री नगर बड़ला चौराहा के पास अशोक टिक्यानी का काम्पलेक्स। सभी कॉम्पलेक्स को ९० दिन के लिए सील किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान होमगार्ड का जाब्ता तैनात रहा।
सीज दुकानें खुली तो एफआईआर
नोटिस में परिसरों को ९० दिन की अवधि के लिए सीज करने का आदेश दिया गया है। कॉम्पलेक्स मालिकों को नक्शे के अनुरूप उपयोग करने और अवैध निर्माण अपने स्तर पर हटाने के संबंध में अंडरटेकिंग देनी होगी। तय अवधि में अंडरटेकिंग नहीं देने पर सीज की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सीज की गई दुकानों में किसी भी तरह की गतिविधि करने या निगम के ताले से छेड़छाड़ करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें