मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
राजस्थान

बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 01:09 PM 1 मिनट में पढ़ें

बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन

बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।

एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी और सरकार पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार हमलावर हो रहे हैं। कांग्रेस देशभर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है। वहीं अब बीजेपी भी सड़कों पर उतरकर एसआईआर के फायदे जनता को बताएगी।

राजस्थान में बीजेपी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत संभाग स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इन पदयात्राओं में मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

बीजेपी नेता सभी संभाग मुख्यालय और बड़े शहरों में आज से पदयात्रा निकालेंगे और जनसभाएं करेंगे। अभियान के तहत बीजेपी नेता दफ्तरों से निकलकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें एसआईआर के फायदें बताकर कांग्रेस के नरेटिव को तोड़ने का प्रयास करेंगे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें