मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

कोठारी नदी भदाली खेड़ा पुलिया पर ब्लेक स्पॉट सुधारें, रामस्नेही अस्पताल के सामने अवैध कट बंद करें

ल

लोकजीवन संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 02:19 PM 3 मिनट में पढ़ें

कोठारी नदी भदाली खेड़ा पुलिया पर ब्लेक स्पॉट सुधारें, रामस्नेही अस्पताल के सामने अवैध कट बंद करें

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के सदस्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता राजीव जैन द्वारा पूर्व बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में एन.एच. एवं एस.एच पर स्थित समस्त अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए गए।  कोठारी नदी (भदाली खेड़ा पुलिया) पर बने ब्लेक स्पॉट पर परमानेंट रेक्टिफिकेशन तथा रामस्नेही अस्पताल के सामने स्थित अवैध कट को बन्द करने हेतु यूआईटी को निर्देश दिए गए। गंगापुर तिराया से आरटीओ ऑफिस पुर रोड़ तक के सडक़ पर बने स्पीड ब्रेकर के सुधारीकरण के लिए नगर निगम/नगर विकास न्यास / अधिशाषी अभियन्ता सानिवि खण्ड भीलवाड़ा को निर्देश दिये गये।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 2& ब्लेक स्पॉट व शहरी क्षेत्र के 9 ब्लेक स्पॉट पर स्थाई सुधारीकरण करने के निर्देश प्रदान किये गये। जिले की समस्त एनएचएआई को आरओडब्ल्यू के अन्दर आ रही अवैध शराब की दुकानों का संयुक्त सर्वे कर उनको हटाने हेतु आबकारी विभाग को कहा गया। शहर के विभिन्न स्कूल, मंदिर, सामुदायिक भवन, मैरिज गार्डन के यहां सडक़ों / चौराहों पर जेबरा क्रोसिंग, रंबल स्ट्रीप लगाने, लाईनिग का कार्य व चौराहा विकसित करना एवं रंग-रोगन व सफाई का कार्य के निर्देश प्रदान किये गये। शहर की सभी सडक़ों पर दीपावली से पूर्व जंगल सफाई, पेच रिपेयर व व्हाईट लाईन करवाने के निर्देश दिये गये।

कोटड़ी चौराहा पर पाइप लाइन से पानी का रिसाव
एडीएम देवठिया ने एनएच-758 पर स्थित कोटड़ी चौराहा पर पानी की पाईप लाईन से हो रहे रिसाव को बन्द करने के लिए पीएचईडी को निर्देश दिए। एनएच के समस्त अण्डरपास के दोनों साईड सर्विस रोड़ पर स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रीप व मिरर लगाने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।
ये भी दिए निर्देश
- नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़े करने वाले वाहन चालकों एवं विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के चालकों को पहले समझाइश करना, फिर चालान बनाने के निर्देश दिए।
- ट्रेक्टर, ट्रोलियों, अर्थमूवस व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं।  - सर्द ऋतु में कोहरे को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन एवं नगर निगम को 15 दिवस का केम्प लगाएं।
- सडक़ों से निराश्रित पशुओं को सरकारी काइन हाउस तथा आवारा स्वानों को डॉग सेल्टर में पहुंचाएं।
- शहर के चौराहों पर अस्थाई एवं स्थाई दुकानदारों द्वारा सडक़ पर किए अतिक्रमण हटाएं।
- शहर में चौराहों का सौंदर्यीकरण कराएं।
- शिवाजी गार्डन पर ट्रांसफार्मर एवं बडला चौराहे से मंगलपाण्डे सर्किल तक अतिक्रमण हटाना के निर्देश दिए।
- ओवरलोड परिवहन वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन करने पर चालक लाइसेन्स निरस्त करें।
- बिना हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चालान करें।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें