मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 03 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
मनोरंजन

बिश्नोई गैंग के नाम पर अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी

ल

लोकजीवन संवाददाता

03 नवम्बर 2026, 01:57 PM 2 मिनट में पढ़ें

बिश्नोई गैंग के नाम पर अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता के पास एक अज्ञात ऑडियो थ्रेट आया था, जिसमें उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। तुषार कपूर ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस केस की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने तुषार कपूर के पास आए ऑडियो रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की। पुलिस ने अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के असली ऑडियो सैंपल से इस धमकी भरे कॉल की आवाज का मिलान किया।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ऑडियो सैंपल आपस में मैच नहीं हुए हैं। इसलिए शुरुआती जांच में यह फर्जी होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने सिर्फ दहशत फैलाने के इरादे से बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया है।

फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह ऑडियो थ्रेट भेजा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह है।

गौरतलब है कि तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और निर्माता शोभा कपूर के बेटे हैं जबकि उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्मों की मशहूर निर्माता हैं।

तुषार कपूर 'मुझे कुछ कहना है', 'क्या दिल ने कहा', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'ये दिल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। 'क्या कूल हैं हम' सीरीज, 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' उनकी सबसे चर्चित फिल्में हैं। फिल्म 'शोर इन द सिटी' में उनके गंभीर अभिनय को भी काफी सराहा गया था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें