मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी

- एबीडीएम के तहत जिले में विशेष सघन अभियान - निजी स्वास्थ्य संस्थान डिजिटल प्लेटफॉर्म जुड़ेंगे

ल

लोकजीवन संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 01:56 PM 2 मिनट में पढ़ें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी

भीलवाड़ा  लोकजीवन । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल व्यवस्था से जोडऩे के लिए 30 अक्टूबर तक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान निजी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों की हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी (एचपीआईडी) तथा पात्र अस्पतालों, क्लीनिक, फार्मेसी, लैब और सोनोग्राफी सेंटर की हेल्थकेयर फैसिलिटी आईडी (एचएफआईडी) बनाई जा रही है। सीएमएचओडॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोडऩा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही निजी चिकित्सा संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए संबंधित स्वास्थ्य पेशेवर आधार से जु?ा मोबाइल नंबर, काउंसिल पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज तथा वर्तमान कार्यस्थल का प्रमाण साथ रखें। अभियान के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 30 अक्टूबर तक आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के नेटवर्क का विस्तार हो सके।  

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें