मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

पंचायत चुनाव प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना, मतदान कल

प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

ल

ललित ओझा

21 अक्टूबर 2026, 03:19 PM 3 मिनट में पढ़ें

पंचायत चुनाव प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना, मतदान कल

जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 28 सदस्यों तथा नौ पंचायत समितियों के 177 सदस्यों के लिए चुनाव 22 अक्टूबर गुरुवार को होंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 1110 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। कुल 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता वोट डाल सकेंगे। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों ने अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक दी है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की गुहार कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में आज सुबह 8:30 बजे से मतदान दलों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तिलक नगर में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल एवं सुवाणा पंचायत समितियों में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की गई। फिर सभी मतदान दलों अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। वे शाम तक बूथों पर पहुंच जाएंगे। 22 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके। 326 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 2872 वार्ड पंचों के चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। 

चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे भीलवाड़ा
राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए भीलवाड़ा जिले में नियुक्त पर्यवेक्षक सोहन लाल, संयुक्त शासन सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग, जयपुर आज जिला मुख्यालय पहुंच गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरितिमा ने बताया कि जिला पर्यवेक्षक सोहन लाल भीलवाड़ा स्थित सर्किट हाउस के कमरा संख्या 102 में ठहरेंगे। चुनाव संबंधी विषयों एवं आवश्यक जानकारी के लिए उनसे दूरभाष नंबर 01482-236498 पर संपर्क किया जा सकता है। 
मतदान वाले क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित
जिले की पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान दिवस को संबंधित जिला परिषद व पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में सूखा दिवस लागू किया गया है। प्रथम चरण में पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, मांडलगढ़, बिजौलिया, मांडल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए 20 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 22 अक्टूबर को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। इसी चरण में वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 24 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस लागू रहेगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें