नवरात्र के समापन पर शक्तिपीठों में कन्याओं को भोज करा दिलाया बेटी बचाने का संकल्प
- शक्तिधाम में सैकड़ों कन्याओं को कराया भोजन - शोभायात्राओं के साथ हुई प्रतिमाएं विसर्जित
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहरभर में नवरात्र महापर्व के समापन पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का ज्वार उमड़ पड़ा। विभिन्न शक्तिपीठों व मंदिरों में हवन की पूर्णाहुति के बाद देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पाद प्रक्षालन कर पूजन किया गया और भोजन प्रसादी कराकर उपहार भेंट किए गए। वहीं, गरबा पांडालों से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। रोडवेज बस स्टैंड स्थित शक्ति धाम में पुजारी सत्यनारायण कुदाल की देखरेख में सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया। बाबाधाम में अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर जनसैलाब उमड़ा। आचार्य गोविंद गौतम के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम आहुतियां दी गईं। नवमी पर 1100 कन्याओं के चरण पखार चुनरी ओढ़ाई गई और भोजन कराया गया। इस दौरान अभिभावकों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ व बेटियों को आत्मरक्षा योग्य बनाने का संकल्प दिलवाया गया। दोपहर में 51 चौपहिया वाहनों के काफिले और ढोल-नगाड़ों के साथ घट स्थापना में विराजित माताजी की अष्टधातु प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया। शाम को महाआरती व तलवार के झाड़े में विधायक अशोक कोठारी, महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरसी व्यास कॉलोनी स्थित सिंधु भवन पंच परमेश्वर झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) की ओर से हवन उपरांत 51 कन्याओं का पूजन कर उपहार दिए गए। इस मौके पर लालचंद नथरानी, तुलसीदास नथरानी, पंकज हेमराजानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेन युवा एकता मंच के तत्वावधान में 271 कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी करवाई गई। शाम को गरबा पांडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन कर भक्तों ने मां को विदाई दी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
भीलवाड़ा में करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट, गुलाबपुरा में 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाया टीम ने नष्ट
10 घंटे पहले
पंचायत चुनाव प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना, मतदान कल
13 घंटे पहले
आरएसएस का ऐतिहासिक त्रिवेणी संगम, 2.1 किमी लंबी मानव श्रृंखला देख भावुक हुए लोग
14 घंटे पहले
राम के अग्रि बाण से दशानन स्वाह, तेजाजी चौक में 55 फीट के रावण दहन
14 घंटे पहले
वेतन और एरियर की मांग: नर्सेज एसोसिएशन मुखर, दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
14 घंटे पहले
गोकुल विहार चौराहे पर गैस पाइपलाइन चैंबर में लगी आग, टला गंभीर संकट
15 घंटे पहले