गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन
भीलवाड़ा लोकजीवन। सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाल ही में हलीमा मेटरनिटी एवं जनरल हॉस्पिटल परिसर में ३३वां नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. फरजाना सिद्दीकी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान सभी महिलाओं को नि:शुल्क पोषण किट, आवश्यक आयरन, कैल्शियम व अन्य दवाइयां वितरित की गईं। यह शिविर मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और खतरे वाली (हाई-रिस्क) गर्भवती महिलाओं का समय पर पता लगाकर आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की ९, १८ व २७ तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही, कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी द्वारा चिह्नित ५ टीबी रोगियों को मासिक राशन किट भी वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि यह राशन किट जनवरी माह से प्रतिमाह २७ तारीख को लगातार वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव मोहम्मद एजाज शेख, सलाहकार डॉ. फरियाद मोहम्मद, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मोहम्मद सलीम गौड़, मीरदाद खान और मकसूद अली काजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
VideoNews - कमला देवी को किडनैप कर गहने लूटे, शव को छत पर जलाकर अवशेष नदी में फेंके, मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा गिरफ्तार
54 मिनट पहले
गुलाबी ठंड का प्रकोप: एमजीएच की मेडिकल ओपीडी में मरीजों की भीड़
2 घंटे पहले
लापरवाही की खुदाई से फूटी पेयजल लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
2 घंटे पहले
सूने मकान से 6 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी ले उड़े चोर
2 घंटे पहले
एएसपी राजेश आर्य सहित 9 आरपीएस अधिकारी सिलेक्शन स्केल में पदोन्नत
2 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 850 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री सीज
20 घंटे पहले