मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम

- रात एक बजे एमजीएच के पालने में छोड़ गए  - सर्दी लगने से बच्ची को सांस लेने में तकलीफ

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 नवम्बर 2026, 01:47 PM 2 मिनट में पढ़ें

सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर में बीती रात जब सर्दी के बीच पूरा शहर गहरी नींद में सोया था, तब रात करीब एक बजे महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई स्थित पालना गृह की घंटी अचानक गूंज उठी। यह घंटी किसी अनहोनी की नहीं, बल्कि एक नन्ही सी जान को नया जीवन मिलने की आहट थी। कोई अज्ञात व्यक्ति सर्दी के बीच एक नवजात बालिका को पालने में छोडक़र चला गया। घंटी की आवाज सुनते ही सतर्क एनआईसीयू स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्दी से ठिठुरती मासूम को अपनी बाहों में समेटा और बिना देर किए गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब चिकित्सकों ने बच्ची की प्रारंभिक जांच की, तो सामने आया कि रात की सर्द हवाओं के कारण मासूम को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके अलावा, जन्म के समय उसका वजन महज 1.9 किलोग्राम पाया गया, जो सामान्य से काफी कम है। कम वजन और ठंड के असर को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विशेष निगरानी में रखा है। अस्पताल स्टाफ और चिकित्सक पूरी संवेदनशीलता के साथ इस नन्ही जान की देखभाल में जुटे हैं। भले ही अपनों ने इस मासूम से मुंह मोड़ लिया हो, लेकिन अस्पताल के पालना गृह ने उसे सुरक्षित आंचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा अपनी टीम के साथ तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने एनआईसीयू प्रभारी और अस्पताल प्रशासन से बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। समिति ने इस नन्ही परी की जिंदगी में उजाला भरने के उद्देश्य से उसे दीया नाम दिया। समिति बच्ची के जीवन और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए अस्पताल प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र भी सौंपा है, ताकि उसके उपचार में किसी तरह की कोई कमी न रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें