'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
चूरू: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के बयानों से सियासी हलचल मची हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर फिर से बड़ा हमला करते हुए निशाना साधा है। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात है, जहां हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। अपने इस बयान के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और टीकाराम जूली पर भी जमकर हमला बोला।
सांसद बेनीवाल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सियासी हमला बोला। बेनीवाल इससे पहले भी कई बार उन पर बयानबाजी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने सोनिया गांधी के पैर पकड़ लिए, इसलिए दारिया एनकाउंटर मामले में बच गईं, वरना वे भी जेल जातीं। बेनीवाल ने आगे कहा कि मैं ही राजस्थान की सड़कों पर लोगों के लिए लड़ा हूं और अगर विधानसभा में वसुंधरा राजे को किसी का खौफ था, तो वह मैं ही था।
कांग्रेस को बताया 'बिना दूल्हे की बारात'
पंचायती राज चुनाव को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए लगातार कैंपेन कर रहे हैं। चूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात है और वहां हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह गमछा हिलाने वाला कह रहा है कि मैं तो पक्का मुख्यमंत्री बनूंगा और लक्ष्मणगढ़ में शपथ लूंगा। इस दौरान बेनीवाल ने सचिन पायलट और टीकाराम जूली पर भी तंज कसते हुए उन्हें कांग्रेस में सीएम पद के लिए एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी बताया।
डोटासरा ने भी बेनीवाल पर साधा था निशाना
इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 11 नवंबर 2026 को सीकर के लक्ष्मणगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर तीखा तंज कसा था। इसमें डोटासरा ने आरएलपी के चुनाव चिह्न 'बोतल' की तुलना शराब की बोतल से की थी। उन्होंने कहा था कि बोतल से तो राज-रजवाड़ों का राज चला गया और दारू की बोतल एक बार जिसने चख ली, वह दोबारा हाथ में कोनी ले। डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा था कि नागौर में बात नहीं बनी, तो अब वे सीकर में बोतलें बांटने लगे हैं।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ से बदल रही है जनसांख्यिकी - भजनलाल शर्मा
7 घंटे पहले
एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या
7 घंटे पहले
जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल
एक दिन पहले
हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
11 नवम्बर 2026
एसीएस शिखर अग्रवाल ने जयपुर लौट जोइनिंग दी
11 नवम्बर 2026
राजस्थान विधानसभा:25 साल में सदन कभी नहीं हुआ पूरा!
11 नवम्बर 2026