501 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा पेंच के बालाजी मंदिर का सरोवर, बालाजी का किया श्रृंगार
भीलवाड़ा। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर मंगलवार को बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर और सरोवर 501 दीपकों की सुनहरी आभा से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा के सान्निध्य में आयोजित इस भव्य महोत्सव में तीर्थराज पुष्कर, हरिद्वार और काशी में मनाए जाने वाले पारंपरिक देव दीपावली उत्सव की झलक दिखाई दी। महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं के पृथ्वी पर आगमन की मान्यता के चलते मंदिर स्थित सरोवर की सीढय़िों और परिसर में 501 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपदान किया गया। इस विशेष अवसर पर बालाजी महाराज की प्रतिमा का फूलों, चंदन और आकर्षक वस्त्रों से मनोहर एवं नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। शाम ढलते ही जैसे ही सरोवर के चारों ओर एक साथ 501 दीपक प्रज्वलित किए गए, पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और बालाजी महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा। जल में प्रतिबिंबित होती दीपों की कतारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपदान उत्सव के मुख्य मनोरथी केदार जागेटिया एवं सुनीत जागेटिया सपरिवार उपस्थित रहे और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सोना सस्ता होने से शादी वाले घरों में रौनक, गोल्ड लोन वालों पर अतिरिक्त रकम का संकट
7 घंटे पहले
शादियों के सीजन में रहे अलर्ट : व्हाट्सएप पर आ रहे शादी के संदिग्ध कार्ड
7 घंटे पहले
सर्द हवाओं में घुली तिल-गुड़ की मिठास, चौराहों पर महकने लगे जलेबी-दूध
7 घंटे पहले
100 फीट रोड पर मोड़ के पास खाखले से भरा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा
एक दिन पहले
फूलों व रोशनी से दमका दरबार: सिंघुनगर गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरुवाणी के स्वर
एक दिन पहले
खेत में अवैध रेत खनन रोकने पर खूनी संघर्ष, रात में 25-30 लोगों ने घर पर बोला धावा
एक दिन पहले