मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • पंचायत चुनाव तीसरा चरण:भाजपा और कांग्रेस ने बड़े नेताओं के परिवारों पर दांव खेला
  • दिल्ली के व्यापारियों ने की कांग्रेस से रैली टालने की अपील, कहा- 'दिवाली सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान
  • केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोकभवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी।
जयपुर

जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में हो रही वोटिंग, सरपंच बनने के लिए 1,525 प्रत्याशी मैदान में

ल

लोकजीवन संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 12:52 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में हो रही वोटिंग, सरपंच बनने के लिए 1,525 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 212 ग्राम पंचायतों में शनिवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में करीब 19.28 फीसदी वोट डल गए। वोटिंग देर शाम 6 बजे तक होगी।

आपको बता दें कि आज जयपुर जिले की गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए चुनाव है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद पंचायत मुख्यालय पर ही वोटों की काउंटिंग शुरू की जाएगी और देर रात तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों में 212 सरपंच पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 1525 उम्मीदवार मैदान में है। कल हुए नामांकन प्रक्रिया में इन सभी 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने के लिए 2119 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में कमी पाए जाने के बाद रिजेक्ट कर दिए। जबकि 583 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्होंने स्वैच्छा से नाम वापस लेकर मैदान छोड़ दिया था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें