रोडवेज की बदहाल व्यवस्था! कांकरोली-नाथद्वारा में बंद पड़ी टिकट बुकिंग खिड़कियां
राजसमंद लोकजीवन न्यूज राजस्थान रोडवेज को घाटे से उबारने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे तो लगातार किए जाते हैं, लेकिन राजसमंद जिले में रोडवेज की व्यवस्थाएं ही सवालों के घेरे में हैं। जिले के प्रमुख बस स्टैंड कांकरोली और नाथद्वारा पर स्थित टिकट बुकिंग खिड़कियां पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। इसके चलते दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है और मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि दीपावली के बाद राजसमंद और नाथद्वारा में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही बढऩे के बावजूद दोनों प्रमुख बस स्टैंडों पर टिकट बुकिंग की सुविधा बंद होना रोडवेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यदि बुकिंग खिड़कियां नियमित रूप से संचालित हों तो अधिक यात्री रोडवेज बसों में सफर कर सकते हैं, जिससे निगम को राजस्व भी मिल सकता है। लेकिन वर्तमान हालात में यात्री निजी बसों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। इस संबंध में रोडवेज के सहायक प्रबंधक प्रहलाद वर्मा से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि बुकिंग काउंटरों पर अनुबंधित कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, लेकिन टिकट बुकिंग के लिए उपयोग में आने वाली एटीएम मशीन खराब होने के कारण काम प्रभावित है। मशीन खराब होने की सूचना जयपुर मुख्यालय को दे दी गई है, लेकिन अभी तक नई मशीन उपलब्ध नहीं करवाई गई है। मशीन उपलब्ध नहीं होने से बुकिंग का काम रुका हुआ है। अब सवाल यह है कि महज एक मशीन खराब होने के कारण कई दिनों तक दो प्रमुख बस स्टैंडों की टिकट बुकिंग व्यवस्था कैसे ठप रह सकती है? एक ओर राजस्थान रोडवेज घाटे से उबरने के प्रयासों की बात करता है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को टिकट सुविधा नहीं मिलने से वे निजी बसों में सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में कांकरोली और नाथद्वारा की बुकिंग खिड़कियां कब शुरू होंगी और यात्रियों को राहत कब मिलेगी, यह जिम्मेदार अधिकारियों के जवाब का इंतजार कर रहा है। उधर अधिकारियों का कहना है कि नाथद्वारा, कांकरोली की बुकिंग खिड़कियां एटीएम मशीन का नया वर्जन आने तक बंद है पुरानी मशीन खराब हो गई इसलिए जयपुर भिजवाई गई है। यात्रियों को परेशानी हो रही है मगर आगे से मशीने नहीं आई है। बुकिंग काउंटर पर अनुबंध लोगों को लगा रखा है मगर मशीन नहीं है।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में
05 नवम्बर 2026
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया आशीर्वाद
03 नवम्बर 2026
विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में किया श्री लाल गोविंद मंडान का शुभारंभ
03 नवम्बर 2026
घूंघट की आड़ में चुन रहे गांव की सरकार, 147 ग्राम पंचायतों में 1028 प्रत्याशी मैदान में
30 अक्टूबर 2026
राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
28 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
22 अक्टूबर 2026