मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 05 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
राजसमन्द

कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में

ल

लोकजीवन संवाददाता

05 नवम्बर 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें

कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में

राजसमंद लोकजीवन न्यूज। जिला मुख्यालय पर कांकरोली थाना क्षेत्र के सुलूस रोड पर देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आमेट थाना क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में संलिप्त बताए जा रहे दो युवकों पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र सिंह आमेट थाना क्षेत्र का निवासी था, जबकि वारदात को अंजाम देने के आरोपी बताए जा रहे दोनों युवक कांकरोली थाना क्षेत्र के सुलूस रोड के निवासी हैं बताए जा रहै है। तीनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े थे होने के साथ आपस में दोस्त भी थे। इनके बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर कांकरोली थाना अधिकारी सरोज बैरवा पुलिस  पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह कितना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक के शव को आर.के. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने दीपावली त्यौहार को देखते हुए कानून व्यवस्था के मध्य नजर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजसमन्द की खबरें

और देखें