मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
राजसमन्द

राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में

ल

लोकजीवन संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 01:44 PM 2 मिनट में पढ़ें

राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में

- 12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
- 17 वार्डों में तीसरे दलों और निर्दलीयों की मौजूदगी

राजसमंद लोकजीवन।  जिला परिषद चुनाव के तहत जिले के सभी 29 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव मैदान में कुल 89 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 12 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 17 वार्डों में बसपा, आरएलपी, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने स्थानीय जातिगत समीकरणों और परिसीमन को ध्यान में रखते हुए टिकटों का वितरण किया है। वहीं, कुमावत समाज ने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने के बजाय आठ निर्दलीय प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इससे चुनावी मुकाबले में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। कुमावत समाज के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो गया है। समाज को आरएलपी, बसपा और भीम आर्मी पार्टी का भी समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सामने अपने परंपरागत मतदाताओं को साधने के साथ अन्य सामाजिक समीकरणों को लेकर भी चुनौती रहेगी।
जिला परिषद के इन 29 वार्डों में अब सभी प्रमुख दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। खासकर उन वार्डों में मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों और सामाजिक समीकरणों के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि मतदाता किस दल और प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताते हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजसमन्द की खबरें

और देखें