मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
राजसमन्द

राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की रिश्वत लेते दो दलाल सहित अधिकारी गिरफ्तार

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 सितम्बर 2026, 02:05 PM 2 मिनट में पढ़ें

राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की रिश्वत लेते दो दलाल सहित अधिकारी गिरफ्तार

राजसमंद लोकजीवन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत केंद्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय, उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम के लिए ली जा रही थी। ्रष्टक्च ने अधीक्षक को भी डिटेन किया है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण  ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी दो रजिस्टर्ड फर्मों से जुड़े मामलों में राहत दिलाने के लिए अधीक्षक सांवल राम द्वारा दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 60 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के बाद ्रष्टक्च राजसमंद ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन में अधीक्षक के लिए दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपये की पहली लेते रंगे हाथों की रफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अनिल पारीक ने दूसरे दलाल सुशील पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की, जिसके बाद दोनों दलालों को ्रष्टक्च टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, कार्रवाई के दौरान केंद्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय, उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन किया गया। ्रष्टक्च की टीम द्वारा उनके उदयपुर स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों दलालों से पूछताछ की जा रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजसमन्द की खबरें

और देखें