एमजीएच में वेतन संकट: कर्मचारियों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
-धनतेरस पर काली दिवाली मनाने की चेतावनी - एमजीएच कार्यवाहक अधीक्षक को दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा LOKJEEWAN। महात्मा गांधी अस्पताल में लंबे समय से अटके वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया गया। महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने न्याय पाने के लिए अधिवक्ताओं को याचिका पत्र सौंपा, जिसे जल्द न्यायालय में दायर किया जाएगा। वकीलों ने भी मामले को न्यायिक स्तर पर मजबूती से उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अधीक्षक ने बताया कि बजट आवंटन के लिए रिमाइंडर भेजा जा चुका है और दिवाली से पहले वेतन खातों में आ जाएगा। हालांकि, महासंघ ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि त्योहार से पूर्व वेतन नहीं मिला तो धनतेरस के दिन अस्पताल परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष काली दिवाली मनाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। याचिका सौंपने व ज्ञापन के दौरान ब्लड बैंक से नेमीचंद जैन; लैब से शोभालाल, अरविंद सनाढ्य, कपिल जोशी; फार्मा से नरेश जीनगर, अंकित काबरा, खुशबू लोढ़ा; नर्सिंग से सत्यनारायण सोनी, सतीश शर्मा, सुनील पोरवाल, राजेंद्र जैन, राकेश जोशी, कैलाश सारस्वत, रोशम्मा केटी, रोशलीन जोसफ, निरंजन चम्पावत, ललित जीनगर, दिनेश खटीक, करण सिंह, अनीता चौधरी, पिंकी खटीक, प्रेम बैरवा, अनीता खोईवाल, लाड़ कंवर, नाजऩीन, शिखा जीनगर, सुनीता मीणा, ममता कानावत; सहायक कर्मचारी प्रेम बाई, सुनीता बाई; कंप्यूटर ऑपरेटर संघ से दीपक डीडवानिया, बंधन चावला, श्रवण सिंह; राजमेस से प्रवीण टेलर, पूजा गर्ग, सोनू आदिवाल, अनीता सिंह, कविता सिंधी, सुमन, हसीना, किरण कंवर, तेजपाल, हरीश एवं मनोज मौजूद रहे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सुवाणा में मां का फर्जी नामांकन और गुमशुदगी का आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
2 घंटे पहले
मांडलगढ़ में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
3 घंटे पहले
मौसम का यू-टर्न: कल से पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, 4 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार
3 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों और एजेंसी से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
21 घंटे पहले
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी
एक दिन पहले
टाउनशिप पॉलिसी में संशोधन कर आमजन को राहत दे सरकार - कोठारी
एक दिन पहले