मौसम का यू-टर्न: कल से पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, 4 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार
-भीलवाड़ा में गुलाबी सर्दी का अहसास - मौसम के भावी मिजाज पर टिकी नजरे
भीलवाड़ा LOKJEEWAN। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस तंत्र के असर से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों विशेषकर बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। बारिश और ओलावृष्टि के इस पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं आमजन की नजरें भी मौसम के भावी मिजाज पर टिकी हुई हैं।
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और धूप खिलने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। इस दौरान जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि देर शाम जैसलमेर और फलोदी के आसपास बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। दूसरी ओर, भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढऩे से लोगों को सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और सुबह-रात के समय ठंडक का मिला-जुला दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और ओलावृष्टि का वास्तविक असर मौसम प्रणाली की तीव्रता और उसकी दिशा पर निर्भर करेगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एमजीएच में वेतन संकट: कर्मचारियों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
2 घंटे पहले
सुवाणा में मां का फर्जी नामांकन और गुमशुदगी का आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
2 घंटे पहले
मांडलगढ़ में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
2 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों और एजेंसी से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
21 घंटे पहले
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी
एक दिन पहले
टाउनशिप पॉलिसी में संशोधन कर आमजन को राहत दे सरकार - कोठारी
एक दिन पहले