मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

मांडलगढ़ में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

-  ग्रामीणों ने किया जोरदार हंगामा -  50 लाख के मुआवजे की मांग

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 01:41 PM 3 मिनट में पढ़ें

मांडलगढ़ में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

भीलवाड़ा LOKJEEWAN । मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के सावंत जी का खेड़ा गांव में शुक्रवार अलसुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगे नीम के पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नामजद आरोपियों की 4 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सहित कई मांगें रख दीं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीश बंजारा (38) पुत्र ईश्वर बंजारा के रूप में हुई है, जो सावंत जी का खेड़ा (उन्द्रो का खेड़ा पंचायत) का निवासी था। मृतक के भाई लादू लाल बंजारा ने बताया कि जगदीश अपनी पत्नी के साथ गुरुवार रात करीब 10 बजे सो गया था। रात में वह कब खेत की ओर गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। शुक्रवार सुबह घर के पीछे लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मांडलगढ़ थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की शंका में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने रखीं 6 प्रमुख मांगें

घटना के बाद उपजे भारी आक्रोश के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान परिजनों ने  मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने,  परिवार के एक सदस्य को संविदा कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी जाए, नामजद आरोपियों को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए, बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाए, परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच उच्चस्तरीय अधिकारियों द्वारा करवाई जाए। युवक की संदिग्ध मौत और परिजनों के भारी विरोध के चलते गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मांडलगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर डटी हुई है और आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें