मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
राजस्थान

दिल्ली कूच की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस 1 को महारैली में जायेंगे एक लाख कार्यकर्ता

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 11:11 AM 3 मिनट में पढ़ें

दिल्ली कूच की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस 1 को महारैली में जायेंगे एक लाख कार्यकर्ता

जयपुर, जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेताओं की अब केवल बैठकों में मौजूदगी या तस्वीरों में बड़े चेहरों के साथ खड़े होने से दाल नहीं गलने वाली है। 1 नवंबर को दिल्ली में होने जा रही 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली के बहाने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जयपुर आकर प्रदेश के नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का सख्त ब्लूप्रिंट थमा दिया है। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित बैठक में उन्होंने दो टूक संदेश दिया- 'या तो मैदान में काम करो, नहीं तो घर बैठो, पार्टी में तमाशा देखने वालों का अलग से हिसाब होगा।'
आश्वासन नहीं, चाहिए गाड़ियों की संख्या और मोबाइल नंबर

अक्सर रैलियों के नाम पर सिर्फ वादों का पुलिंदा बांधने वाले जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को इस बार सीधी चुनौती दी गई है। वेणुगोपाल ने केवल 'भीड़ जुटाने' की खोखली बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने ठोस हिसाब मांगते हुए निर्देश दिए कि किस 'नेता की अगुवाई में कितने कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे, कितनी गाड़ियां या बसें लगेंगी और कार्यकर्ताओं के संपर्क नंबर क्या हैं' इन सब की सटीक सूची संगठन को सौंपनी होगी। वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों को स्पष्ट कहा कि यदि कोई अपनी तय क्षमता के मुताबिक कार्यकर्ता नहीं ला सकता, तो वह पहले ही बता दे ताकि समय रहते दूसरा इंतजाम किया जा सके। रैली में प्रदर्शन के आधार पर ही नेताओं का भावी राजनीतिक भविष्य और पद तय होंगे। 
दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए कांग्रेस ने राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। वेणुगोपाल ने दावा किया कि राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। हरियाणा के लिए भी एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देशभर से दस लाख लोग दिल्ली पहुंचेंगे। महारैली के साथ पैदल मार्च भी निकाला जाएगा।
 ‘वोट की रक्षा के लिए हो रही महारैली’
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा कि यह रैली किसी व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के आम मतदाता के वोट की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और रोज नए संशोधन सामने आ रहे हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट रुख है कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।
बैठक में डोटासरा, जूली और गहलोत भी रहे मौजूद
कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे। वेणुगोपाल ने नेताओं और जिलाध्यक्षों से महारैली की तैयारियों पर फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्टी की ओर से जिलाध्यक्षों, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने की तैयारी करने को कहा गया है।
 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें