अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात दी है। नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है। इससे अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई कार्य से राहत मिलेगी तथा कृषि कार्य अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा।
खींवसर सहित अन्य क्षेत्रों को मिलेगा लाभ—
उल्लेखनीय है कि अब तक अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 13 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू थी। बिरलोका जीएसएस के शुरू होने से शेष जिले में भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा। इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विद्युत छीजत में कमी आएगी, आपूर्ति की गुणवत्ता में होगा सुधार—
लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस जीएसएस में 160 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक स्काडा प्रणाली के उपयोग से पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा का नागौर जिले में बेहतर उपयोग संभव होगा। इसके साथ ही विद्युत छीजत में कमी आएगी तथा वोल्टेज स्तर, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा।
अब तक प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को मिल रही बिजली—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की बजट घोषणा की और इस दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए अब तक प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
59 मिनट पहले
अगले सात दिन में बदलेगा मौसम, कल से बारिश के भी आसार
2 घंटे पहले
दिल्ली कूच की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस 1 को महारैली में जायेंगे एक लाख कार्यकर्ता
2 घंटे पहले
सीएम भजनलाल शर्मा ने दी -27 अधिकारियों के खिलाफ 21 मामलों में अभियोजन की मंजूरी
24 अक्टूबर 2026
राज निवेश पर सितंबर में11,739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दर्ज -मुख्य सचिव
24 अक्टूबर 2026
पंचायत चुनाव तीसरा चरण:भाजपा और कांग्रेस ने बड़े नेताओं के परिवारों पर दांव खेला
24 अक्टूबर 2026