मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • पंचायत चुनाव तीसरा चरण:भाजपा और कांग्रेस ने बड़े नेताओं के परिवारों पर दांव खेला
  • दिल्ली के व्यापारियों ने की कांग्रेस से रैली टालने की अपील, कहा- 'दिवाली सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान
  • केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोकभवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी।
टेक्नोलॉजी

1 जनवरी से बिना सिम बंद हो जाएगा व्हाट्सएप्प, बचने के हैं सिर्फ 3 रास्ते

ल

लोकजीवन संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 10:57 AM 4 मिनट में पढ़ें

1 जनवरी से बिना सिम बंद हो जाएगा व्हाट्सएप्प, बचने के हैं सिर्फ 3 रास्ते

1 जनवरी 2027 से आप जिस नंबर से व्हाट्सएप्प चलाते हैं उसका सिम फोन में रखना जरूरी होगा। इसके बिना व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम  जैसे ऐप्स चलाना संभव नहीं होगा। अगर आप भी सिम कार्ड और व्हाट्सएप्प अकाउंट अलग-अलग फोन में रखते हैं, तो साल के आखिर तक आप तीन तरीकों से अपना व्हाट्सएप्प अकाउंट इस्तेमाल करना जारी रख पाएंगे। नए नंबर पर अकाउंट ट्रांसफर करके, ई-सिम बनाकर और लिंक्ड डिवाइस  फीचर का इस्तेमाल करके।
व्हाट्सएप्प चलाते रहना है, तो 1 जनवरी 2027 से पहले कर लें ये काम-

आप जिस नंबर से व्हाट्सएप्प चलाते हैं, अगर उस नंबर का सिम आपके फोन में नहीं है, तो 1 जनवरी 2027 से आप व्हाट्सएप्प नहीं चला पाएंगे। दरअसल दूरसंचार विभाग ने 1 जनवरी 2027 से सिम बाइंडिगं का नियम अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में उस नंबर का सिम फोन में होना जरूरी होगा, जिससे आप व्हाट्सएप्प या टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स चला रहे हैं। अगर आप पहले से व्हाट्सएप्प उसी फोन में चला रहे हैं, जिसमें उस नंबर का सिम मौजूद है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, अगर आपका सिम और व्हाट्सएप्प अलग-अलग फोन में है, तो अगले साल से व्हाट्सएप्प चलाना जारी रखने के लिए आपके पास तीन ऑप्शन बाकी रह जाते हैं। पहला कि आप अपना अकाउंट उस सिम पर ट्रांसफर कर लें जो अभी आपके फोन में है, दूसरा आप अपने नंबर को उस फोन पर ई-सिम के तौर पर एक्टिव कर लें जिस पर व्हाट्सएप्प चला रहे हैं और तीसरा कि आप व्हाट्सएप्प के लिंक्ड डिवाइसेज फीचर का इस्तेमाल करें।
दूसरे नंबर पर व्हाट्सएप्प को शिफ्ट करें
·         अगर आप के फोन में वो सिम नहीं है, जिससे आप व्हाट्सएप्प चलाते हैं, तो आप अपने अकाउंट को दूसरे नंबर पर शिफ्ट भी कर सकते हैं। इससे आपके चैट्स पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे लेकिन आपका खाता उस नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा, जिसका सिम आपके फोन में मौजूद है। इससे आप 1 जनवरी 2027 के बाद भी अपना व्हाट्सएप्प इस्तेमाल करना जारी रख पाएंगे।
·         इसके लिए आपको व्हाट्सएप्प का चेंज नंबर फीचर इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में आप व्हाट्सएप्प की सेटिंग > अकाउंट > चेंज नंबर पर जाकर क्लिक करें।
·         इसके बाद पुराना नंबर और फोन में मौजूद सिम वाला नया नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका अकाउंट नए नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा और आप जिन लोगों के साथ चैट कर रहे थे, उन तक भी यह जानकारी पहुंच जाएगी कि आपने अपना व्हाट्सएप्प अकाउंट दूसरे नंबर पर शिफ्ट कर लिया है।​
दूसरा ऑप्शन है ई-सिम
अगर आप व्हाट्सएप्प का नंबर बदलना नहीं चाहते और आपके प्राइमरी फोन में एक ही फिजिकल सिम स्लॉट है, तो आप उस नंबर को ई-सिम में बदलकर अपने प्राइमरी फोन में चला सकते हैं। आजकल मिडरेंड स्मार्टफोन्स में भी ई-सिम का ऑप्शन मिल जाता है। इसके अलावा आप अपने ऑपरेटर के ऐप या फिर स्टोर पर जाकर ई-सिम एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसके बाद आपका प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों नंबर एक ही हैंडसेट में एक्टिव हो जाएंगे। दोनों सिम एक साथ एक ही फोन में होने से आप सिम बाइंडिंग की शर्त भी पूरी कर लेंगे और आपको अपना पुराना नंबर छोड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
लिंक्ड डिवाइसेज फीचर आखरी ऑप्शन
·         अगर आप दो अलग-अलग डिवाइसेज में व्हाट्सएप्प चलाना जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए व्हाट्सएप्प आपको लिंक्ड डिवाइस नाम से काम का फीचर देता है। इसकी मदद से आप अपना अकाउंट उस डिवाइस पर एक्टिव रख पाएंगे, जिसमें आपने सिम डाला है। इससे सिम बाइंडिंग की शर्त पूरी हो जाएगी।
·         इसके बाद दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप्प इंस्टॉल करके सेटअप करते समय ‘लिंक एन एक्सिस्टिंग अकाउंट’  का ऑप्शन चुनें। इसके बाद दिखने वाले क्यूआर कोड को मुख्य फोन के व्हाट्सएप्प अकाउंट से स्कैन कर लें।
·         अब आप मुख्य फोन में सिम रखते हुए अलग-अलग डिवाइस में व्हाट्सएप्प चला पाएंगे। इस तरह आप सिम बाइंडिंग के नियमों का भी पालन कर सकेंगे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी टेक्नोलॉजी की खबरें

और देखें