It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भविष्य के लिए तैयार: एआई+ नोवा 2 पॉवर में दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी आकर्षक डिजाइन
By Lokjeewan Daily - 23-09-2026

नई दिल्ली लोकजीवन। एआई+ स्मार्टफोन ने नोवा 2 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन नोवा 2 पॉवर 5जी लॉन्च किया है। यह फोन नई पीढ़ी के यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है।
नोवा 2 पॉवर को पारंपरिक स्मार्टफोन लॉन्च से अलग अंदाज में नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो के रैंप पर लॉन्च किया गया। इस दौरान, फोन को फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल के साथ पेश किया गया और इसे रैंप पर पेश किए गए लुक्स का हिस्सा बनाया गया। इस तरह फोन को सिर्फ टेक डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइलिश एक्सेसरी के तौर पर भी पेश किया गया।
“डिजाइन टू इंस्पायर। पॉवर टू आउटलास्ट।” के मूलमंत्र के साथ तैयार किया गया नोवा 2 पॉवर डिजाइन और परफॉर्मेंस को एक साथ लेकर चलता है। फोन में ऐसी डिजाइन दी गई है, जो यूज़र्स को खूब आकर्षित करती है, वहीं इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में भरपूर साथ देती हैं।
जहाँ टेक्नोलॉजी और फैशन साथ चले 
आज स्मार्टफोन लोगों की पसंद और पहचान का हिस्सा बन रहे हैं। इसी सोच के साथ नोवा 2 पॉवर को सिर्फ एक फोन तक सीमित नहीं रखा गया है। नई दिल्ली में हुए इसके रैंप प्रेजेंटेशन के जरिए एआई+ स्मार्टफोन ने डिजाइन, पसंद और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने के अपने विचार को उजागर किया। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो फोन में डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है, जो कलर फ्यूजन फिनिश में ब्लू गोल्ड फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन के साथ ओशन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। रोशनी के हिसाब से हर कलर का लुक बदलता है, जिससे फोन को एक अलग और आकर्षक अंदाज मिलता है।
रैंप के लिए नोवा 2 पॉवर को जस्ट बिली बाय रश्मि छाबड़ा के एथलीजर आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया गया। इस दौरान, फोन को पूरे लुक का एक अहम् हिस्सा बनाकर पेश किया गया।
एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई+ स्मार्टफोन) के सीईओ माधव सेठ ने कहा, “आज टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का हिस्सा है। स्मार्टफोन सिर्फ काम आने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक तरीका भी है। नोवा 2 पॉवर में डिजाइन और परफॉर्मेंस को साथ लाया गया है। इसकी आकर्षक कलर फ्यूजन डिजाइन तुरंत ध्यान खींचती है, वहीं इसकी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में साथ देती है। टेक्नोलॉजी, डिजाइन और पर्सनल एक्सप्रेशन के मेल वाले इस फोन को रैंप पर लॉन्च करना सबसे उपयुक्त फैसला रहा।“
डिजाइन टू इंस्पायर। पॉवर टू आउटलास्ट
नोवा 2 पॉवर सिर्फ देखने में अच्छा नहीं है, बल्कि इसे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसका दमदार चिपसेट मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वहीं, इसकी 7000 एमएएच बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक इस्तेमाल में साथ देती है। हाई रिफ्रेश रेट वाला फ्लूइड डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सिस्टम काम, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे अलग-अलग कामों में मदद करता है।
नोवा 2 पॉवर: प्रमुख स्पेसिफिकेशंस
- 6.75 इंच एचडी+ पंच-होल आईपीएस डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ
- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 6 एनएम
- मेमोरी ऑप्शन: 6 जीबी+128 जीबी और 8 जीबी+128 जीबी, माइक्रोएसडी के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा
- 48 मेगापिक्सल एआई प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 7000 एमएएच बैटरी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ
- आईपी65 रेटिंग, डुअल 5जी सिम, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4
- कलर ऑप्शन: गोल्डन ब्लू फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन
कीमत और उपलब्धता
एआई+ नोवा 2 पॉवर 5जी 6 जीबी+128 जीबी और 8 जीबी+128 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपए* होगी, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है।
स्मार्टफोन की पहली बिक्री गुरुवार, 24 सितंबर, 2026 को रात 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
रैंप से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक, नोवा 2 पॉवर नोवा सीरीज़ के अगले पड़ाव को सामने लाता है। यह स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को एक साथ लाता है, ताकि टेक्नोलॉजी यूज़र्स के लिए और ज्यादा पर्सनल महसूस हो।
डिजाइन टू इंस्पायर। पॉवर टू आउटलास्ट।

अन्य सम्बंधित खबरे