अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व के बाद धर्मनगरी में अब अन्नकूट महोत्सव की रौनक छा गई है। शहर के प्रमुख बालाजी और हनुमान मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के पेच के बालाजी मंदिर से लेकर संकट मोचन हनुमान मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित हठीले हनुमान मंदिर तक अन्नकूट की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस बार पेच के बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन विशाल स्तर पर किया जा रहा है, जहां 21 हजार किलो सब्जियों से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। बजरंग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका एवं पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रसाद पकाने के लिए 100 हलवाइयों और 50 सेवाधारियों की विशेष टीम लगाई गई है, तथा गोबर व पीली मिट्टी से पारंपरिक भट्टियाँ तैयार की गई हैं। मंदिर के महंत आशुतोष ने बताया कि रात 12.15 बजे भट्टी पूजन के साथ सब्जियां काटने का कार्य शुरू हुआ। श्रीनाथजी नाथद्वारा की परंपरा के अनुसार श्री हनुमानजी महाराज के समक्ष चावल से गिरराज स्वरूप का भोग धराया जाएगा, जिसके लिए 41 कट्टे चावल, 31 कट्टे चवले, 10 टिन देशी घी और 40 टिन तेल का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा करीब 500 किलो मिठाई बाहर से तैयार होकर आई है। शाम 6.15 बजे महाआरती के बाद भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
संकट मोचन एवं हठीले हनुमान मंदिर में भी प्रसाद निर्माण
मुख्य डाकघर के निकट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर म महंत बाबुगिरी के सानिध्य में तथा रेलवे स्टेशन स्थित हठीले हनुमान मंदिर में पुजारी बालकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष अनुष्ठान और वसुधा चढ़ाकर भोग लगाने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पांसल रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अन्नकूट का आयोजन संपन्न हुआ।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
7 घंटे पहले
दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
7 घंटे पहले
अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
7 घंटे पहले
तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
8 घंटे पहले
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
8 घंटे पहले
आग का तांडव: शहर के गोदाम भभके, गांवों में बाड़े स्वाहा, 20 ट्रॉली चारा जला
8 घंटे पहले